Rinku Singh Biography in Hindi : नमस्कार दोस्तो आप सभी को हम दिल से स्वागत करते है, आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको रिंकू सिंह के बायोग्राफी के बारे में जानकारी देने जा रहे है । तो अगर आप भी रिंकू सिंह के बहत बड़े फैन है और इनके बारे में जानकारी पाने में रुचि रखते है तो आप आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए, आपको हमारे इस आर्टिकल में रिंकू सिंह के बारे में बहत कुछ जानकारी मिलेगा । तो चलिए आर्टिकल को पूरा पढ़ते है और रिंकू सिंह के बारे में जानकारी लेते है ।
रिंकू सिंह Biography In hindi
रिंकू सिंह भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर हैं जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। रिंकू सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बदोलत भारत टीम में अपनी एक नई पहचान बनाई है। रिंकू सिंह के जीवन में कई संघर्ष आए लेकिन उन्होंने अपने कड़ी मेहनत से सभी संघर्ष को खत्म कर दिया और क्रिकेट में देश का नाम रोशन किया। आज के लेख में हम रिंकू सिंह के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताएंगे जिसके लिए इस लेख को पूरा पढ़िए।
Rinku Singh Biography in Hindi -Overview
नाम | रिंकू खानचंद सिंह |
जन्म स्थान | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश |
जन्म तिथि | 12 अक्टूबर 1997 |
उम्र | 26 वर्ष |
जर्सी नंबर | 35 |
पिता का नाम | खानचंद्र सिंह |
माता का नाम | वीना देवी |
भाई | जीतू सिंह |
बहन | नेहा सिंह |
पसंदीदा बल्लेबाज | सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना |
पसंदीदा अभिनेता | शद्धा कपूर |
रिंकू सिंह का जीवन परिचय
Rinku Singh Biography in Hindi- रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 12 अक्टूबर 1997 को बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था। रिंकू सिंह के पिताजी जिनका नाम खान चंद्र सिंह था वह लोगों के घरों में जा कर सिलेंडर पहुंचाने का काम किया करते थे। रिंकू सिंह के पांच भाई बहन है जिनमें से वह अपने माता-पिता के तीसरे नंबर की संतान है।
रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था लेकिन गरीबी के कारण वह क्रिकेट के कोचिंग में नहीं जा सके इसके बाद वह अकेले ही क्रिकेट का अभ्यास करने लगे और अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से अपने क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया और आज वह भारत के एक युवा क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं।
रिंकू सिंह की शिक्षा
रिंकू सिंह बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे थे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी जिसके कारण रिंकू सिंह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए। रिंकू सिंह 9वी कक्षा तक हि पढ़े हुए हैं। उन्हें बचपन में पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में रुचि थी इसीलिए पढ़ाई के समय भी वह क्रिकेट खेलने चले जाया करते थे |
जिसके कारण उनकी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी ना हो सकी और नवी तक ही पढ़ने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को वहीं छोड़ दिया था और क्रिकेट में ही कैरियर बनाने पर पूरा ध्यान लगा लिया और आज भारतीय टीम के एक युवा क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं।
रिंकू सिंह का शुरुआती करियर
रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था और इस खेल में आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की बहुत ही कम उम्र से ही रिंकू सिंह ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अपने इस खेल को और निखारने के लिए क्रिकेट के एक क्लब में भी शामिल हो गए हालांकि उनके परिवार की स्थिति खराब होने के कारण उनका भरण पोषण करने के लिए उन्होंने ईंट भत्ते में मजदूरी का काम भी करना पड़ा था।
रिंकू सिंह के जीवन में कितनी ही समस्याये आई उसके बावजूद भी उन्होंने क्रिकेट को खेलना जारी रखा और वह अपनी टीम के लिए निरंतर खेलते रहे और छोटी सी ही उम्र में उन्होंने कई टूर्नामेंट में भाग लिया और उन टूर्नामेंट में जीत भी हासिल की। शुरुआत में रिंकू सिंह ने कई सारे टूर्नामेंट में जीत कर पैसे भी कमाए लेकिन उन सभी पैसों को उन्होंने अपने घर के कर्ज में खत्म कर दिया था।
रिंकू सिंह धीरे-धीरे बड़े-बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने लगे इसके बाद उनका चयन उत्तर प्रदेश के एक क्रिकेट लीग में हो गया जिसके बाद वह अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर यूपी और अंडर-19 स्तर पर जीत हासिल कर वह सफलता की ओर बढ़ते गए।
रिंकू सिंह का क्रिकेट टीम करियर
Rinku Singh Biography in Hindi – 16 साल की उम्र में रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के अपने एक टीम की तरफ से मैच को खेल कर अपने टीम को जिताया और उसके बाद उनका सिलेक्शन एक बड़ी टीम में हो गया था। 5 नवंबर 2016 में रिंकू सिंह ने रणजी ट्राफी खेली और उसे उसमें जीत हासिल करके उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
रिंकू सिंह ने 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी का एक मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया जहां वह त्रिपुरा के खिलाफ उन 44 गेंद में 91 रन बनाए। शुरुआत में रिंकू सिंह ने अपने स्टेट में कई बड़े टूर्नामेंट खेल इसके बाद उनका सिलेक्शन नेशनल लेवल में कई मैचों में हुआ।
रिंकू सिंह का आईपीएल करियर
रिंकू सिंह अब तक कई बड़े टूर्नामेंट खेल के अपने राज्य का नाम रोशन कर चुके थे। इसके बाद 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने रिंकू सिंह को 10 लख रुपए में खरीद लिया था हालांकि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का अवसर नहीं मिला। 2018 में रिंकू सिंह को आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से 80 लख रुपए में खरीद लिया गया था |
और उन्होंने इस टीम में बहुत ही शानदार पारियां खेल कर अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने अब तक कुल 10 मैच खेले थे और 77 रन बनाकर एक रिकॉर्ड कायम कर लिया था। आईपीएल 2021 के सीजन में रिंकू सिंह को घुटने की इंजरी के कारण मैच नहीं खेल पाए जिसके कारण उन्हें बहुत दुख हुआ था।
रिंकू सिंह को 2022 के आईपीएल की मेगा एक्शन में केकेआर के टीम ने 55 लाख रुपए देकर अपने टीम में खरीद लिया था। उस सीजन में रिंकू सिंह ने कुल सात मैच खेले थे और 148 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 174 रन बनाए। उसके बाद रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच खेला जहां उन्होंने अंतिम ओवर में यश दलाल की बेहतरीन पांच गेंद में पांच छक्के लगाए और केकेआर को मैच जीता कर एक यादगार इतिहास बना दिया था।
रिंकू सिंह की नेटवर्थ
रिंकू सिंह का बचपन भले ही गरीबी में गुजरा था लेकिन उन्होंने अपने कड़ी मेहनत के बदौलत भारतीय टीम में अपनी एक पहचान बनाई है। उनके कुल संपत्ति की बात करें तो रिंकू सिंह की कुल संपत्ति 55 करोड़ है। और आईपीएल में रिंकू सिंह की सैलरी 55 लख रुपए है। रिंकू सिंह ने शुरुआती दिनों में भी कई बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेले थे जिसमें उन्हें बड़ी रकम भी प्राप्त हुई थी आज रिंकू सिंह एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।
तो ये था रिंकू सिंह के बारे में एक छोटा सा बायोग्राफी जानकारी जिसमे हमने इनके बारे में सारा जानकारी आपको बहत ही अच्छे और आसान भाषा में समझने की कोशिश किए है । तो अगर रिंकू सिंह आपका फेवरेट क्रिकेटर है तो आपको भी इनके बारे में ये जानकारी पढ़ कर अच्छा लगा होगा ।
तो आप हमे जरूर बताएं रिंकू सिंह के बायोग्राफी के बारे में पढ़ कर आपको कैसा लगा और क्या आप इनके बारे में और भी जानकारी पाना चाहते है या नही ? हम तो उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और आप इसको अपने दोस्तो को जरूर शेयर करेंगे । Rinku Singh Biography in Hindi तो आप हमे जरूर कॉमेंट कर के बताए की हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा ?
महत्वपूर्ण लिंक देखें – Rinku Singh Biography in Hindi
Hindi Darpan Home Page Link | Click Here |
Rinku Singh Biography in Hindi | Click Here |
Xiaomi 12 Pro Amazon Offer Discount | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Instagram Joining Link | Click Here |
Google News | Click Here |
telegram web | Click Here |
- Honor उतरेगा तिरूप का इक्का, 108MP Camera के साथ आएगा नया स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुई लिक
- जल्द कोहराम मचाने आएगा Vivo S18 सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स देख टूट पाएंगे लड़कियां
- Samsung-Oppo को सीधी टक्कर देने आया Motorola का दमदार फोल्डेबल स्माटफोन! फीचर्स एकदम जबरदस्त
- Vivo के इस सस्ते 5जी फोन ने सैमसंग को दी धोबी पछाड़! 6000mAh पहाड़ जैसी पावरफुल बैटरी के साथ मिल रहा धांसू फीचर्स
- भीषण गर्मी में ऐसे पाएं बिजली की झंझट से छुटकारा Portable Petrol Generator सस्ती कीमत में बेहतर है विकल्प
Leave a Comment